नई दिल्ली, जुलाई 23 -- जगुआर लैंड रोवर (JLR) की लोकली असेंबल रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को सफलता मिली है। ऐसे में JLR भारत में डिफेंडर के लोकली प्रोडक्शन की संभावना पर भी विचार कर रही है। यूके में ऑटोकार इंडिया से बात करते हुए, रेंज रोवर के ग्लोबल एमडी मार्टिन लिम्पर्ट ने कहा, "डिफेंडर एक बड़ी बिक्री वाली कार है, जो भारतीय बाजार में हमारे लिए बहुत सफल रही है, इसलिए हमारे लिए इस पर (स्थानीय उत्पादन पर) विचार करना स्वाभाविक है। हम इसे नजरअंदाज नहीं करेंगे।" बता दें कि डिफेंडर के लोकल प्रोडक्शन होने से इसकी कीमत में भी बड़ी कटौती हो जाएगी। फाइनेंशियल ईयर 2025 में JLR इंडिया ने 6,183 यूनिट की खुदरा बिक्री के साथ अपनी उच्चतम वार्षिक बिक्री दर्ज की, जो साल-दर-साल 40% की वृद्धि दर्शाती है, जिससे यह भारतीय लग्जरी बाजार में तीसरे स्थान पर आ गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.