देहरादून, फरवरी 12 -- देहरादून। हिंदु परिषद ने लैंड जिहाद के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए गुरूवार को डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल का कहना है कि मौलाना मोहम्मद मदनी एवं अन्य जेहादी मानसिकता के लोगों की ओर से देवभूमि उत्तराखंड में व्यापक पैमाने पर लैंड जिहाद किया जा रहा है। इसके विरोध में विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...