काशीपुर, मार्च 10 -- बाजपुर, संवाददाता। प्रदेश में लैंड जिहाद और डेमोग्राफी बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए विहिप से जुड़े लोगों ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। गो रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस के नेतृत्व में विहिप से जुड़े कार्यकर्ता एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के माध्यम से सीएम पुष्कर धामी को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें कहा कि राज्य में कुछ सालों से सार्वजनिक, सरकारी एवं संवेदनशील स्थानों पर अवैध धार्मिक स्थल बनाने और फिर उन्हें वक्फ बोर्ड में पंजीकृत कराने का सुनियोजित षड्यंत्र हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पांच हजार से भी अधिक ऐसे धार्मिक स्थान संचालित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि देवभूमि उत्तराखण्ड की डेमोग्राफी को बदलने का यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने सीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.