नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम लैंडफिल साइटों पर होने वाले जैव खनन कार्य को बढ़ाएगा। इसका उद्देश्य लैंडफिल साइटों पर मौजूद वर्षों पुराने कूड़े को तय अवधि में हटाना है। इसके अतिरिक्त इन लैंडफिल साइटों पर जैव खनन प्रकिया के कार्य की ड्रोन के जरिए रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। नेता सदन प्रवेश वाही ने बताया कि लैंडफिल साइट पर जैव खनन कार्य की नियमित निगरानी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इन साइटों पर जाकर लगातार निरीक्षण भी कर रहे हैं। अधिकारियों को लैंडफिल साइटों पर हो रहे जैव खनन कार्य की हर महीने ड्रोन सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नेता सदन ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर जैव खनन की हर रोज की क्षमता 15 हजार मीट्रिक टन है। बीते तीन महीनों में यहां पर जैव खनन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.