हाजीपुर, नवम्बर 26 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं के विरुद्ध कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा रोकने के लिए सभी को लैंगिक संवेदी बनना होगा। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य है कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए आमजन को जागरूक करना। वे बुधवार को समाहरणलय सभा कक्ष में महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन वैशाली ने सभी विभागों और संगठनों से अपील की है कि वे अपने कार्यस्थलों पर महिलाओं के प्रति लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इस एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कि...