रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को ब्लॉक परिसर स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया। जिसमें नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों की लगभग 35 महिलाओं ने भागीदारी की। लखनऊ से आयी नेशनल रिसोर्स पर्सन रुपाली महापात्रा ने महिलाओं को लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार और सामाजिक समरसता पर विशेष जानकारी दी गई। महिलाओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों की जानकारी देना और समाज में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में जागरूक करना है। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.