दुमका, दिसम्बर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज दुमका में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में लैंगिक समानता एवं लैंगिक जागरूकता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक भेदभाव के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, समान अधिकारों की समझ को बढ़ाना तथा एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न संकायों एवं विभागों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लैंगिक समानता के प्रति अपनी सकारात्मक सोच को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। जिसमें आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ पूनम बिंझा ने लैंगिक समानता की वर्तमान सामाजिक आवश्यकता, शिक्षा संस्थानों की भूमिका एवं युवाओं की जि...