बोकारो, जनवरी 20 -- बोकारो। जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आज सामाजिक चेतना व महिला सशक्तीकरण को समर्पित विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्वतारोही व अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्री समीरा खान ने छात्राओं से संवाद किया और अपने जीवन-संघर्ष, उपलब्धियों व अनुभवों को साझा किया। समीरा खान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध आत्मचेतना का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों,आत्मसम्मान और स्वतंत्र सोच के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार आत्मविश्वास, शिक्षा और निरंतर प्रयास से सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ा जा सकता है। समीरा खान ने अपने साइकिल यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया वे आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर अब तक 37 देशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.