आगरा, अप्रैल 24 -- आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुभारंभ निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया। मुख्य वक्ता श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ के विधि विभाग के डॉ. लाल सिंह ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विशेष प्रावधानों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अपराध का शिकार होने से बचने लिए सबसे जरुरी जागरुकता है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ आयुष मंगल एवं संयोजन डॉ. नीरज कुशवाहा ने किया। इस मौके पर डॉ. भरत सिंह, डॉ. तपस्या चौहान, आयुष शुक्ला, इति गोस्वामी, राधिका गोयल, माधुरी कौशिक उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.