मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- मिर्जापुर। केबीपीजी कालेज के छात्र-छात्राओं,परिसर में अनुशासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को महाविद्यालय पांच सदस्यीय मुख्य नियंता मंडल का गठन किया गया। प्राचार्य प्रो.गौरी शंकर द्विवेदी ने मुख्य नियंता मंडल के गठन के बाद चयनित सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है। मुख्य नियंता मंडल में अंशकालिक एवं स्व वित्तपोषित प्रध्यापकों को नामित किया गया। मुख्यनियंता मण्डल में ले.रत्नेश कुमार व डा.कृष्ण मुरारी दुबे,डा.सुभाष चंद्र पांडेय,डा.राजेश कुमार यादव,डा.इंद्रजीत सिंह और डा.चंद्र शेखर सिंह को मनोनीत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि मुख्य नियंता मंडल कालेज परिसर में अनुशासन कायम करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...