नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किए गए जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर 29 अक्टूबर तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है। शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित करने का निर्देश तब दिया, जब जोधपुर की जेल में बंद वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो की ओर से कहा कि वह याचिका में संशोधन कर एनएसए के तहत हिरासत में लिए जाने के आधार को चुनौती देंगे। जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की पीठ के समक्ष गीताजंलि जे. अंगमो की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वह याचिका में संशोधन के लिए एक अर्जी दाखिल करेंगे और वांगचुक को हिरासत में रखे जाने के आधार को चुनौती देंगे। उन्होंने पीठ से अनुरोध किया कि वांगचुक को अपनी पत्नी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.