लेह, जनवरी 21 -- लद्दाख के फोतु ला पास पर स्थित सीमा सड़क संगठन (BRO) के आधिकारिक माइलस्टोन को खराब करने का एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वीडियो में एक हरियाणा निवासी युवक BRO माइलस्टोन पर 'गुर्जर' का स्टिकर चिपकाता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक महिंद्रा थार एसयूवी से वहां पहुंचा था। यह घटना करीब 13,479 फीट की ऊंचाई पर स्थित संवेदनशील सीमा क्षेत्र में हुई। वीडियो में युवक कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपनी हरकत पर गर्व करता नजर आता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद यूजर्स ने संबंधित एजेंसियों से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। देखें वीडियो- He went to a height of 13,479 feet to show the world how big of an idiot he is.Wh...