सराईकेला, नवम्बर 5 -- राजनगर, संवाददाता। प्रखंड के गोबिंदपुर पंचायत अंतर्गत खोकरो गांव में मंगलवार की सुबह ग्राम-प्रधान साहेबराम हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। गांव में चल रहे लेयर पॉल्ट्री-फॉर्म से गांव में फैल रहे वायु प्रदूषण का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर लेयर पॉल्ट्रीफॉर्म है। जिसमें मुर्गी का अंडा निकाला जाता है। लेकिन इस फॉर्म की वजह से गांव में बदबू फैल रही है। मक्खी मच्छर ज्यादा हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। गांव में बीमारी भी बढ़ गई है। फॉर्म से महज 200 मीटर की दूरी पर बनकटी उत्क्रमित मध्य विद्यालय है। जहां स्कूली बच्चे भी बदबू और मक्खी मच्छर से परेशान हैं। इसी मामले को लेकर गांव में ग्रामसभा की गई। पॉल्ट्री-फॉर्म के संचालक रजनीश कुमार भी मौजूद थे। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.