रुडकी, मार्च 10 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कई प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। इसमें लेमन स्पून रेस में सुलेखा ने बाजी मारी तो म्यूजिकल चेयर में दीपा अव्वल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राव लुबना, बीडीओ सुमन दत्त कुटियाल और एडीओ समाज कल्याण संध्या ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर लेमन स्पून रेस में सुरेखा प्रथम, बेलून गेम में रश्मि प्रथम और म्यूजिकल चेयर गेम में दीपा साहनी प्रथम रही। इस दौरान सविता, मनीषा, सोनिया, शबाना और मुनेश को श्रेष्ठ बैंक सखी होने पर सम्मानित किया गया। जबकि संगीता, दीपा साहनी, गीता, कौशल और रूबी को श्रेष्ठ सक्रिय महिला के रूप में सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.