मेरठ, फरवरी 14 -- मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में शुक्रवार को रोमांचक मनोरंजक खेल जैसे लेमन स्पून रेस, ड्रेस अप रेस आयोजित की गई। कक्षा 5 से उमैर प्रथम, प्रथम द्वितीय व अवनी तृतीय रही। कक्षा 6 से वंदना प्रथम, आर्यन द्वितीय व उमेर तृतीय, कक्षा 7 से फलक प्रथम, आरव द्वितीय व निवान तृतीय, कक्षा 8 से फातिमा व ताहिरा प्रथम, समर व उत्कर्ष द्वितीय, अदनान व अब्दुल आहद तृतीय रहे। मनोरंजन से भरपूर रोमांच से परिपूर्ण खेलों के साथ दो दिवसीय खेलों का शानदार समापन हो गया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट तथा मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता, कोऑर्डिनेटर वर्षा खुराना, चारु जैन, दीक्षा रस्तोगी, फेजिन, पावनी, आराध्या, आदित्री, प्रीति र...