पूर्णिया, मई 15 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। श्रम विभाग गांव और शहर में एक साथ लेबर सेस के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए विभाग ने बड़ी रूपरेखा तैयार की है और अधिक से अधिक राजस्व वसूली के लिए कहा है। सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। इससे भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों के नियोक्ता के बीच हड़कंप मच गया है। श्रम विभाग के निर्देशानुसार 10 लाख से अधिक की लागत के निर्माण पर लेबर सेस वसूली करने का निर्देश दिया गया है। यह काम गांव और शहर दोनों जगह एक साथ होगा। कम से कम 10 लाख की लागत पर 1 प्रतिशत की दर से लेबर सेस जमा करना होगा। आधिकारिक सूत्रों का मानना है कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत यदि राशि जमा नहीं की गई तो पेनल्टी के रूप में कुल राशि की दुगुनी राशि वसूली जाएगी। इसमें हठधर्मिता नहीं चलेगी ...