लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एकटू) ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चार श्रम कोड कानूनों को श्रमिक विरोधी बताते हुए इनके खिलाफ आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। संघ के जिला प्रभारी शिवनन्दन पंडित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 24 फरवरी 2026 को पटना के गर्दनीबाग में मुख्यमंत्री के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 नवंबर को बनाए गए चारों श्रम कोड कानून मजदूरों के वर्षों से प्राप्त अधिकारों को खत्म कर देंगे, काम के घंटे बढ़ेंगे और यूनियन बनाने व हड़ताल के अधिकारों में कटौती होगी। संघ ने रसोइयों को न्यूनतम मजदूरी की गारंटी, 12 महीने मानदेय भुगतान, मध्यान्ह भोजन योजना से एनजीओ को बाहर करने तथा जबरन सेवानिवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रसोइयों को मात्र 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.