रांची, फरवरी 9 -- रांची, संवाददाता। संयुक्त मोर्चा की ओर से सोमवार को सीसीएल मुख्यालय में चार लेबर कोड के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से श्रमिकों के ऊपर चार लेबर कोड थोपा गया है। इस कोड के विरोध में 12 फरवरी को पूरे सीसीएल में श्रमिक हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर सीटू के आरपी सिंह, जगन्नाथ साहू, धर्मेंद्र गोस्वामी, शशि शेखर, ओम प्रकाश समेत अन्य यूनियन के सदस्य उपस्थित थे। बता दें कि लेबर कोड के विरोध में ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी को अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन के अनुसार इस लेबर कोड से औद्योगिक संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और औद्योगिक अशांति पैदा होगी। इससे जेबीसीसीआई का गठन और बारहवां वेतन समझौता होगा या नहीं, इस पर प्रश्न चिह्न लग जाएगा। इसके अलावा...