कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में संपन्न सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के 18वें अखिल भारतीय सम्मेलन में मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट और तीव्र संघर्ष का आह्वान किया गया। सम्मेलन से लौटकर सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कही। कहा कि मुफ्त सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा, न्यूनतम वेतन, सभी के लिए पेंशन, भूमिहीनों को जमीन का अधिकार, 6 दिनों का कार्य दिवस, 8 घंटे का काम, कार्यस्थल पर सुरक्षा आदि मांगों के लिए आंदोलनों के साथ जन अभियान चलाना है। लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए ट्रेड यूनियनों को संयुक्त अभियान चलाना होगा। इसकी तैयारी के लिए सीटू कोडरमा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक 11 जनवरी को की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.