कोडरमा, जनवरी 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी मजदूर हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को सीटू जिला कमेटी की बैठक ब्लॉक पार्क, झुमरीतिलैया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीटू जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने की। बैठक में जिला सचिव रमेश प्रजापति ने संगठनात्मक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि इस हड़ताल को कोडरमा जिले में ऐतिहासिक बनाना होगा। उन्होंने सभी यूनियनों और मजदूर संगठनों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने मजदूर वर्ग पर हमले तेज कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...