रामगढ़, फरवरी 5 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। लेबर कोड के विरोध में गुरुवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शाखा सचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही पतरातू में गेट मीटिंग किया। इस दौरान 8 फरवरी को आईएमए हॉल पटना में होने वाले विशाल जन कन्वेंशन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए चलने का आह्वान किया हुआ । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री मृत्युंजय कुमार शामिल थे। यह जनसंपर्क इंजीनियरिंग विभाग के गैंग हट, इलेक्ट्रिकल विभाग, कैरेज एवं वैगन, स्टेशन , क्रू लाबी, डीजल शेड में कार्यरत रेलकर्मी एवं ठेका मजदूरों के बीच चलाया गया। शाखा सचिव संजीव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के चार लेबर कानून लाई है, जो एकदम मजदूर विरोधी कानून है। इससे मजदूरों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने त...