पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।लेबर कोड कानून को लागू किये जाने और मजदूर अधिकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी को लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में एक्टू के जिला संयोजक कामरेड इस्लामउद्दीन, किसान महासभा के जिला सचिव कामरेड अविनाश, सीटू के जिला प्रभारी कामरेड सरोज कुमार, टेम्पो यूनियन के जिलाध्यक्ष मो जहांगीर, महासचिव शिवशंकर सिंह, एटक के जिला उपाध्यक्ष कामरेड बुद्धीनाथ साह, तबारक हुसैन, हिन्द मजदूर सभा के जिला सचिव मो सहिम अंसारी आदि शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए मजदूर संगठन के नेतृत्वकारी ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों में कटौती करने के लिए चार लेबर कोड कानून लागू किया गया है। मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षो के विनाशकारी शासन में...