लखनऊ, फरवरी 6 -- राजाजीपुरम की गरीब महिलाओं का नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन गरीब महिलाओं से नहीं मिले नगर निगम के अफसर लखनऊ, प्रमुख संवाददाता दरियापुर, राजाजीपुरम की लेबर कॉलोनी में जलकल की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। जहां न पानी की सप्लाई है, न सीवर लाइन, वहां रहने वाली गरीब महिलाओं को 16 से 25 हजार रुपये तक के पानी के बिल थमा दिए गए। इस अन्याय के खिलाफ दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को अपने-अपने लाल रंग के पानी के बिल हाथ में लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं और जलकल, नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। घरों में झाड़ू-पोछा कर गुजर-बसर, बिल ने तोड़ दी कमर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि वे सभी बेहद गरीब हैं। कोई विधवा है, तो कोई बुजुर्ग महिला अकेले जीवन काट रही है। ज्यादातर महिलाएं घरों में झाड़ू-पोंछा कर जैसे-तैसे पेट पाल रही ह...