पिथौरागढ़, मार्च 10 -- मूल स्याला गांव निवासी सेना में लेफ्टिनेंट बने चंचल सिंह का जिला मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत हुआ। सोमवार को सुबह चंचल सिंह अपने आवास पर पहुंचे। शिव विहार कलौनी में महिलाओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। इस दौरान दादा केशर सिंह चौहान,दादी हरी देवी,माता गीता,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...