रुद्रपुर, जून 15 -- गदरपुर। गदरपुर विधानसभा के ग्राम बराखेड़ा में व्यवसायी सुरेंद्र बेहड़ के निवास पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने भारतीय सेना में राजौरी में तैनात बेहड़ की पुत्री लेफ्टिनेंट काजल बेहड़ को ऑपरेशन सिंदूर में उनकी सहभागिता के लिए सम्मानित किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुखीजा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काजल और उनके माता-पिता का सम्मान किया। सुखीजा ने कहा लेफ्टिनेंट काजल ने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, पूरे देश को उन पर गर्व है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, भाजपा नेता नरेश हुडिया, संजय चौधरी, रविन्द्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राजू शर्मा, कुनाल रस्तोगी एवं राहुल भाटिया आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...