चतरा, जनवरी 3 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी कार्तिक साव पर शनिवार को मिश्रोल चौक में मारपीट की हुई। इस घटना में कार्तिक गंभीर रूप से घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस बाबत पीड़ित ने थाना मे आवेदन देकर शशिभूषण प्रसाद समेत अन्य के खिलाफ आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि मिश्रौल चौक में सुबह करीब 9 बजे फल खरीदने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि लाठी-डंडे व धारदार लोहा से जानलेवा हमला किया गया। इधर परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिये हजारीबाग रेफर कर दिया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान पांच हजार रुपए लूट लिये गये। इस मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि शिकायत के आलोक में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...