कन्नौज, फरवरी 13 -- कन्नौज। लेनदेन के विवाद में दबंगो ने युवक पर जान लेवा हमला कर दिया और उसके हांथ की उंगली मुंह से काट कर अंगभंग करने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोपित मीट दुकानदार समेत उसके चार साथियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग निवासी संजय सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि गुरूवार की दोपहर उसका भाई शिवम कुमार कोतवाली रोड पर बोर्डिंग ग्राउण्ड के निकट मीट खरीदने गया था। जहां मीट दुकानदार बासिद पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला शेखाना से रूपयों के लेनदेन को लेकर उसका विवाद हो गया। तभी बासिद के चार साथी धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गये और गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने शिवम पर हमला बोल दिया। इस द...