बुलंदशहर, अगस्त 9 -- ककोड़। झाझर निवासी पवन कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शुक्रवार को वह अपने पुत्र के साथ दुकान पर बैठा था। तभी तीन लोगों ने रूपए की मांग की। न देने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। उसके पुत्र अंकुश के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर म्याना निवासी आकाश व अशोक, मारहरा निवासी सुरेश के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.