बांदा, सितम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और लाठियां चटकीं। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। गिरवां थाना क्षेत्र के बहोरवा पुरवा निवासी 53 वर्षीय फूलचंद चार दिन पहले नया ट्रैक्टर लेकर आया था। गांव के अमित पुत्र सदाशिव शराब पीने के लिए उनसे रुपये मांगने लगा। फूलचंद ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो में लाठी चटक गईं। इसमें एक पक्ष के फूलचंद्र, उसका 50 वर्षीय छोटा भाई मोहन, फूलचंद्र का 30 वर्षीय पुत्र राधेश्याम, उसकी 50 वर्षीय पत्नी केशा और दूसरे पक्ष के 22वर्षीय अमित, 20वर्षीय बीनू पुत्र बाबूलाल घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...