गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, गलत लेन में वाहन चलाने वाले सैकड़ों चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस द्वारा एक से 19 फरवरी तक चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 949 चालान काट कर आठ लाख सात हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...