गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी की सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने लेन-ड्राइविंग की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत एक महीने (1 से 31 जनवरी के भीतर 2896 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। नियम तोड़ने वाले इन चालकों पर कुल 26 लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यातायात विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सड़क हादसों का एक बड़ा कारण अचानक लेन बदलना या गलत लेन में तेज रफ्तार वाहन चलाना है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में चली इस मुहिम का उद्देश्य सड़कों पर वाहनों के संचालन को सुगम और सुरक्षित बनाना है, ताकि हादसों में होने वाली जान-माल की क्षति को रोका जा सके। गु...