लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर में रुपये मांगने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी से सिर पर वार किया गया, जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खलीलपुर निवासी कृष्णा वर्मा पुत्र राजेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 7 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपने रुपये मांगने मोनू पुत्र रामचन्द्र के पास गया था। इसी दौरान कहासुनी के बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। तहरीर में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने की कार्रवाई की और तहरीर के आधार पर मोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुर...