कुशीनगर, अप्रैल 23 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाने पर तैनात एक दरोगा का दलित लड़की को भगाने के मामले में पकड़े गए एक विशेष समुदाय के युवक को बचाने के एवज में 83 हजार रुपए लेने से संबंधित बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक के जेल जाने के बाद परिजनों ने थाने में इसकी तहरीर देकर दरोगा से उनके रुपये दिलाने की मांग की है। एसपी ने मामले में जांच बैठा दी है। वायरल वीडियो के आधार पर प्रथम दृष्ट्या दरोगा की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर मंगलवार की देर शाम को वायरल 6 मिनट 27 सेकेंड के वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि तुर्कहा निवासी एक व्यक्ति थाने पर तैनात दरोगा सूर्यनाथ पासवान से 83 हजार रुपये की मांग करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.