कन्नौज, मई 14 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रिजगिर में लेनदेन के विवाद को लेकर आढ़ती ने तरबूज व्यापारी को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को मुक्त कराया। पीड़ित ने आरोपित आढ़ती के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। फर्रुखाबाद के नेकपुर कला कादरी गेट निवासी तरबूज व्यापारी जितेंद्र त्रिवेदी पुत्र कमलेंद्र शेखर त्रिवेदी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 12 मई को उसने कन्नौज के रिजगिर गांव निवासी आढ़टी शकील अली पुत्र रईस अली से 123000 में 25 टन तरबूज का सौदा किया था। जितेंद्र ने उसी दिन 80000 की रकम शकील के पिता के खाते में ट्रांसफर की थी। शेष रकम 43 हजार अगले दिन देने का वादा किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी। तभी शकील अली ने जितेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.