कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी गणेश कुमार ने बताया कि दो अक्तूबर को वह मंझनपुर इलाके के टेवां निवासी प्रदीप कुमार के यहां अपने रुपये का तकादा करने गया था। आरोप है कि रुपया मांगने पर वह गली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी दीपू देवी व भाई के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर मंझनपुर सुनील सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.