कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साले व बहनोई सहित उनके परिजन आपस में मारपीट कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसडीला का बताया जा रहा है। इस मारपीट में महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक मिनट के मारपीट का वायरल वीडियो में खड्डा के बसडीला निवासी व बिहार के मंझरिया निवासी उसके साले और उनके परिजनों के बीच दौ सौ रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर आपस में लाठी डंडे से मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में बहनोई पक्ष के महिला सहित चार लोग तथा दूसरे पक्ष के भी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह वीडियो वायरल होने से पूर्व पुलिस बिहार निवासी एक व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.