धनबाद, फरवरी 2 -- बरोरा, प्रतिनिधि। धनबाद जिला परिषद ललिता देवी के आवासीय कार्यालय लेढीडूमर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ललिता देवी ने कहा कि संत गुरु रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर हम लोगों को चलना चाहिए और समाज में समानता और समरसता की भावना रखना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा देवी, अनीता देवी, संयोगिता देवी, लक्ष्मी देवी, हेमा देवी, मीना देवी, बिंदु देवी राजेश राम, आलम अंसारी, प्रियांशु राज, गोलू राज, आदित्य राज, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...