प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- प्रयागराज। इलाहाबाद लेडीज क्लब की ओर से गुरुवार को पन्नालाल रोड स्थित लेडीज क्लब परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल ने किया। प्रर्दशनी में दीये, डिजाइनदार कपड़े, सजावटी सामग्री, ज्वेलरी, आचार और मोटे अनाज की बनी खाद्य सामग्री की खूब बिक्री हुई। प्रदर्शनी से प्राप्त आय से जरूरमंदों की मदद की जाएगी। संयोजन शर्मिली जैन ने किया। सचिव रोजी बीर, कोषाध्यक्ष नेहा भार्गव, वर्षा अग्रवाल, चावला, गीता, निधि, अंजू, अनू, कविता, रेनू, नुपुर अग्रवाल मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.