फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद। चिकित्सा कार्यों में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर एवं कर्मचारियों के प्रति शासन सख्त हो गया है। इसी के तहत मंगलवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर एक डॉक्टर के अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल दोनों के वेतन काटने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के अलावा शत-प्रतिशत टीकाकरण तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद फारूख ने शिकोहाबाद के अंतर्गत नगला किला स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संकल्प गुप्ता तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.