प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को नीम सरांय कॉलोनी स्थित संस्थान के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस अवसर पर संस्थान की संरक्षक व कर्नाटक महिला हिंदी सेवा समिति की प्रधान सचिव बीएस शांताबाई के निधन शोक व्यक्त किया गया। संस्थान के सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ने कहा कि शांताबाई का जीवन हिंदी के विकास और संवर्धन के प्रति समर्पित रहा। दक्षिण भारत में भी उन्होंने हिंदी की अलख जगाई। ओम प्रकाश त्रिपाठी ने शांताबाई को हिंदी की प्रखर सेविका बताया। जया शुक्ला, डॉ. रेवानंदन द्विवेदी, अशोक गुप्ता ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...