लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता माण्डवी फाउण्डेशन की ओर से वाल्मीकि रंगशाला में माण्डवी स्मृति सम्मान एवं काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जहां लेखिकाओं ने मां को समर्पित रचनाओं का पाठ किया। साथ ही विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। समरोह में पद्मश्री विद्या विंदु सिंह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रमेश मिश्र, सत्या सिंह, लोक कलाकार कविता पाठक, समाजसेवी डा.हर्षवर्धन अग्रवाल, कवयित्री डा.अनुराधा अन्वी, समाजसेवी नीशू त्यागी, कवयित्री रमा सिंह और जलालपुर पंचायत अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। समरोह में डा.विद्या विंदु सिंह ने मां दूध है ममता बनकर रगों में बहती है, मां एक आंगन है जिसमें खेलते झगड़ते बच्चे बड़े होते हैं रचना का पाठ किया। रमा सिंह ने हे मां तुम्हें वंदन रचना का पाठ किया। डा.अनुराधा पाण्डेय अन्वी ने बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.