फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- नूंह। हरियाणा अधीनस्थ लेखा सेवाएं कैडर के जिला नूंह के अधिकारियों की बैठक वरिष्ठ लेखा अधिकारी विनीत भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक के उपरांत वरिष्ठ लेखा अधिकारी विनीत भाटिया ने बताया कि गठित कार्यकारिणी में लेखा अधिकारी सीमा गर्ग को प्रधान, अनुभाग अधिकारी सुरेंद्र कुमार को कैशियर तथा अनुभाग अधिकारी भगवत शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। --- पुन्हाना खंड के क्लस्टर मुखियाओं की बैठक आयोजित नूंह। निपुण हरियाणा मिशन की उपमंडल अधिकारी पुन्हाना कुंवर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में सभी क्लस्टर मुखियाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेकर शैक्षिक गुणवत्ता में वास...