सिमडेगा, जनवरी 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा के वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम वित्तीय लेखांकन पाठ्यक्रम के तहत कम्प्यूटरीकृत लेखा प्रणाली की प्रायोगिक कक्षाएं संपन्न हुई। बताया गया कि कक्षाएं पांच से 10 जनवरी तक चलेगी। जिनमें कुल 16 प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए। इन कक्षाओं का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को टैली ईआरपी 9 लेखा सॉफ्टवेयर के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत लेखांकन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके अलावे विद्यार्थियों को कंपनी का निर्माण, फीचर्स एवं कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग्स, लेखा समूह एवं लेजर निर्माण, स्टॉक आइटम एवं समूह निर्माण, विभिन्न वाउचर प्रविष्टियां तथा कैश बुक, लेजर खाते, ट्रायल बैलेंस, लाभ-हानि खाता, बैलेंस शीट एवं कैश फ्लो स्टेटमेंट जैसे महत्वपूर्ण प्रतिवेदनों के ...