प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-I) कार्यालय में शुक्रवार को डेटा-आधारित लेखा परीक्षा पर क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महानिदेशक प्रवींद्र यादव ने डेटा-आधारित ऑडिट के संबंध में ओसीआर के माध्यम से डाटा संग्रहण पर जानकारी दी। भारत के अपर उप नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक उत्तरी क्षेत्र रवींद्र पट्टर ने डेटा एनालिटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता व मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग सरकारी लेखापरीक्षा में करने के बारे में बताया। इस दौरान महालेखाकार सुरेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। वरिष्ठ उपमहालेखाकार प्रशासन प्रोमी ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...