भागलपुर, सितम्बर 20 -- जगदीशपुर प्रखंड संसाधन केन्द्र के लेखापाल राहुल कुमार के स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। लेखापाल का तबदला कहलगांव प्रखंड कर दिया गया है। वहीं नवपदस्थापित लेखपाल मुरली मिश्र का स्वागत किया गया। विदाई समारोह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार शामिल हुए। समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...