जौनपुर, जनवरी 31 -- जौनपुर, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी राम मिलन यादव ने सत्ताधारी दलों के दो विधायकों के प्रतिनिधियों पर अधिशासी अभियंता के कक्ष में जानलेवा हमला करने और खुद को लेखाधिकारी गौरव सिंह सहित बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार के इशारे पर पिटाई की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। राम मिलन यादव के अनुसार वह दोपहर करीब दो बजे खरका तिराहा का पास स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। उसी समय अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया। कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराने से इनकार पर आपत्ति की तो अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार नाराज हो गए। उनके उकसाने पर कुछ लोगों ने लेखाधिकारी गौरव सिंह व मुझे कक्ष में ही बंधक बना लिया। पुलिस के आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.