प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। नेवादा अशोकनगर स्थित एक स्कूल के प्रबंधक ने अपने लेखाकर्मी के खिलाफ गबन और जालसाजी का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कराया है। म्योर रोड कैंट निवासी आकाश गुप्ता की तहरीर के मुताबिक वह डिवाइन हार्ट स्कूल नेवादा अशोक नगर के प्रबंधक हैं। उनके स्कूल में राजरूपपुर निवासी करन पुत्र प्रमोद कुमार लगभग तीन वर्षों तक कार्यरत था और लेखा का कार्य देखता था। इस दौरान उसने गंभीर अनियमितता बरती। उसने अभिभावकों से स्कूल शुल्क अपने और परिजनों के खातों में यूपीआई व अन्य माध्यमों से लिया। करन ने अभिभावकों को नकली रसीदें दीं और स्कूल के वित्तीय रिकार्ड में कूटरचना की। इसके बाद वह बिना पूर्व सूचना के स्कूल छोड़कर फरार हो गया। उसके कार्यों से स्कूल की छवि धूमिल हुई और आर्थिक क्षति पहुंची। अभिभावकों को भी मानसिक परेशानी हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.