भभुआ, फरवरी 19 -- लिच्छवी भवन में आयोजित कार्यक्रम का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन एजी कार्यालय एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। एजी कार्यालय पटना एवं जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर के लिच्छवी भवन में संयुक्त रूप से लेखांकन एवं पेंशन प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कैमूर एवं रोहतास जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी शामिल हुए। एजी कार्यालय पटना से आए वरीय उप महालेखाकार, सहायक महालेखाकार, दो वरीय लेखा पदाधिकारी एवं सहायक लेखा पदाधिकारी सहित 11 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा व्ययन एवं निवासी पदाधिकारियों को पेंशन प्रक्रिया, पेंशन प्रपत्रों में त्रुटि-निराकरण, तथा पेंशन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए डिजिटाइजेशन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही लेखांकन ...