मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा जानसठ के पदाधिकारियों और लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन राजकुमार भारती को सौंपा।लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार और सचिव रविंद्र सैनी ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो, लेखपाल संघ के लेखपाल बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव रविंद्र सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगेश वालिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आसिफुर रहमान, सहसचिव ओमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, अंकित कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...