संतकबीरनगर, नवम्बर 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। लेखपालों ने शनिवार को अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलों में तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया। धरने के बाद ज्ञापन सौंप मांगें पूरी करने की मांग की। खलीलाबाद तहसील के लेखपालों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर तहसील दिवस का बहिष्कार किया और धरना दिया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो वे अतिरिक्त क्षेत्रों का प्रभार तहसील में जमा कर देंगे। धरने में शामिल लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा है कि बीते 9 वर्षों में शैक्षणिक योग्यता, पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान, एसीपी विसंगति, यात्रा भत्ता, स्टेशनरी भत्ता, विशेष वेतन भत्ता और पदोन्नति प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों पर शासन...